टोल के नाम पर इस संगठित लूट का करारा जवाब दिया जाएगा। मनोहर लाल शर्मा
टोल के नाम पर इस संगठित लूट का करारा जवाब दिया जाएगा। मनोहर लाल शर्मा

टोल के नाम पर इस संगठित लूट का करारा जवाब दिया जाएगा। मनोहर लाल शर्मा

कठुआ, 21 जुलाई (हि.स.)। पूर्व मंत्री व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मनोहर लाल शर्मा ने पत्रकारवार्ता कर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में हाल ही में स्थापित किए गए टोल प्लाजा पर भारत सरकार और भाजपा की आलोचना की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जम्मू के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है, जम्मू कश्मीर के राष्ट्रवादी लोगों को धोखा देने के साथ-साथ विश्वासघात किया है। मनोहर लाल ने कहा कि नए टोल प्लाजा की स्थापना ने भाजपा की युवा विरोधी और जन विरोधी नीतियों को उजागर किया है और इसे भाजपा द्वारा आम लोगों को संगठित लूट करार दिया है। शर्मा ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति भाजपा की जन विरोधी नीतियों को उजागर करे तो उन्हें भाजपा द्वारा राष्ट्र विरोधी करार दिया जाता है, अगर भाजपा के पक्ष में कोई बात करे तो उन्हें देशभक्त करार दिया जाता है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश प्रमुख से सवाल करते हुए कहा कि सरोर के टोल प्लाजा को जल्द से जल्द उखाड़ने की बात करते थे, लेकिन सरोर टोल प्लाजा को उखाड़ने के बजाय भाजपा ने लखनपुर में एक नया टोल प्लाजा स्थापित कर दिया। उन्होंने कहा कि 130 किलोमीटर की दूरी के भीतर भाजपा सरकार ने तीन टोल प्लाजा स्थापित कर दिए हैं जिनमें दो अन्य टोल प्लाजा पर 50 प्रतिशत टोल को भी बढ़ा दिया है जो मानदंडों का भी स्पष्ट रूप से उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि टोल के नाम पर इस संगठित लूट का करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है इस जनविरोधी भाजपा को सबक सिखाया जाए। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in