लखनुपर से टोल प्लाजा को हटाकर कश्मीर ले जायें: सैनिक समाज पार्टी
लखनुपर से टोल प्लाजा को हटाकर कश्मीर ले जायें: सैनिक समाज पार्टी

लखनुपर से टोल प्लाजा को हटाकर कश्मीर ले जायें: सैनिक समाज पार्टी

जम्मू, 22 जुलाई (हि.स.)। सैनिक समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल एस.एस. पठानिया ने बुधवार को उपराज्यपाल और केंद्र सरकार से मांग की कि लखनपुर से टोल प्लाजा को स्थानांतरित करके इसे कश्मीर क्षेत्र में ले जाया जाये और जम्मू क्षेत्र के लोगों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाये। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि जम्मू क्षेत्र के लोग टोल प्लाजा खोलने से काफी उत्तेजित और निराश महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू क्षेत्र में यह तीसरा टोल प्लाजा खोला गया है जबकि कश्मीर क्षेत्र में केवल एक टोल प्लाजा हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना सरकार की प्रमुख जिम्मेदारी है किसी भी क्षेत्र और उसके लोगों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाये। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोविद 19 की महामारी से राहत प्रदान करने की दृष्टि से 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा करके लोगों के प्रति अपनी चिंता और सहानुभूति प्रदर्शित की है। इसमें कोई संदेह नहीं कि सरकार को अतिरिक्त धन की आवश्यकता है क्योंकि इस समय राष्ट्र गंभीर संकट का सामना कर रहा है। लेकिन कोरोना प्रभाव के कारण लोगों को भी आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ा है और उनके लिए भी अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। इस मोड़ पर कोई भी अतिरिक्त वित्तीय भार, आम आदमी के लिए विपत्तिपूर्ण साबित हो सकता है, इसलिए इसे करुणा और सहानुभूति के साथ देखने की जरूरत है। पठानिया ने सरकार से अनुरोध किया कि लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप, लखनपुर में टोल प्लाजा की कार्यप्रणाली को वापस लिया जाये। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in