Lohri festival celebrated with great pomp in Ramgarh degree college
Lohri festival celebrated with great pomp in Ramgarh degree college

रामगढ़ डिग्री कालेज में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व

रामगढ़, 12 जनवरी (हि.स.)। सरकारी डिग्री कॉलेज रामगढ़ में साल 2021 का पहला त्यौहार लोहड़ी का पर्व मंगलवार को बड़े धूमधाम व नाच गानो के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने लोहड़ी पर्व पर आधारित पंजाबी लोकगीतों व नृत्यों का प्रस्तुतिकरण कर सभी का मन मोह लिया। खासतौर पर बी.ए. सेमेस्टर एक की छात्राओं ने पंजाबी नाच से सबको नचाया। छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा लोहड़ी पर पौष मास की अंतिम रात को एवं मकर संक्रांति की सुबह तक मनाया जाता है। यह त्यौहार सभी परिवार जनों एवं मित्रों के साथ मिलकर मनाया जाता है तथा आपसी प्रेम एवं भाईचारे को बताता है। इस मौके पर प्रिंसिपल मीरु अबरोल ने बताया कि हमें भगवान का शुक्रिया करना चाहिए, की 2021 में भी हम सब सही सलामत रहें। लोहड़ी पूजन हेतु कॉलेज के मैदान में अग्नि जलाकर उसकी परिक्रमा करते हुए रेवड़ी एवं मूंगफली की आहुति दी गई। इसके पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया। मिस अबरोल ने सभी को लोहड़ी पर एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व पंजाब और हरियाणा के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह कृषि पर्व है और प्रकृति में होने वाले परिवर्तनों को भी दर्शाता है। जिस तरह प्रकृति में परिवर्तन आना स्वाभाविकता है वैसे ही हमें भी अपने जीवन में समय समय पर सकारात्मक परिवर्तन करते रहना चाहिए। उन्होंने ने लोहड़ी पर्व की विशेताओं और मान्यताओं बारे बताया। उन्होंने बताया कि लोहड़ी के दिन साल की सबसे लंबी अंतिम रात होती है। उसके बाद धीरे-धीरे दिन बढ़ने लगता है। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in