leprosy-prevention-day-celebrated-by-health-department-on-the-occasion-of-the-death-anniversary-of-father-of-the-nation-mahatma-gandhi
leprosy-prevention-day-celebrated-by-health-department-on-the-occasion-of-the-death-anniversary-of-father-of-the-nation-mahatma-gandhi

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुष्ठ रोग निवारण दिवस मनाया गया

कठुआ, 30 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुष्ठ रोग निवारण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कुष्ठ रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष अभियान की विषय ’कुष्ठ के विरुद्ध आखिरी युद्ध’ निर्धारित किया गया है। इस मौके पर सीएमओ कठुआ डॉ. अशोक चैधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जिन्होंने समारोह में रखे गए महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सीएमओ डॉ. अशोक चैधरी ने कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें लोगों को कुष्ठ रोग संबेधित जानकारियंा प्रदान की जाएंेगी। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in