last-rites-were-performed-for-leader-of-opposition-councilor-vijay-chaudhary
last-rites-were-performed-for-leader-of-opposition-councilor-vijay-chaudhary

विपक्ष की नेता पार्षद विजय चौधरी का किया गया अंतिम संस्कार

जम्मू, 07 अप्रैल (हि.स.)। बुधवार को जोगी गेट में कोविड-19 नियमों के अनुरूप जम्मू नगर निगम में विपक्ष की नेता पार्षद विजय चौधरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका निधन मंगलवार देर रात को हुआ था। 30 मार्च को उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसके बाद परिवार ने उन्हें फॉर्टिज अस्पताल दिल्ली में रखा, लेकिन मंगलवार रात 11.30 बजे के करीब उनका निधन हो गया। विजय चौधरी शहर के वार्ड नंबर 42, नानक नगर से वर्ष 2018 में कॉरपोरेटर चुनी गई थीं। वह जम्मू नगर निगम में कद्दावर नेता के रूप में उभरीं थीं। पूर्व मेयर एवं आल इंडिया जाट महासभा के जम्मू-कश्मीर के प्रधान मनमोहन सिंह चौधरी की धर्मपत्नी थीं। सभी ने दूर रहकर उनकी अंतेष्टि में भाग लिया और दिवंगत की आत्मा की शांति की कामना की। विजय चौधरी जम्मू नगर निगम में विपक्ष की नेता रहीं। निर्दलीय कॉरपोरेटर के रूप में जीती विजय चौधरी ने मेयर पद के लिए भी चुनाव लड़ा और भाजपा के चंद्र मोहन गुप्ता को टक्कर दी। उसके बाद वह जम्मू नगर निगम में विपक्ष की नेता चुनी गईं। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in