क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव ने सिख समुदाय को शानदार तोहफा दिया है: वरिंदरजीत
क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव ने सिख समुदाय को शानदार तोहफा दिया है: वरिंदरजीत

क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव ने सिख समुदाय को शानदार तोहफा दिया है: वरिंदरजीत

जम्मू, 26 जुलाई (हि.स.)। नेशनल सिख फ्रंट के चेयरमेन सरदार वरिंदरजीत सिंह ने रविवार को महान क्रिकेटर कपिल देव द्वारा लिखित पुस्तक ‘वी द सिख्स’ सिख समुदाय के लिए एक शानदार उपहार है। सरदार वरिंदरजीत सिंह ने कहा कि किताबों की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है और वे आने वाली पीढ़ियों के लिए खजाने बन जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में गुरुयों, इतिहास, कलाकृतियों और गुरुद्वारों से संबंधित विवरणों का संकलन है। यह कपिल देव द्वारा चार वर्षों से अधिक की गई मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने भारत के प्रमुख गुरुद्वारों के साथ-साथ विभिन्न देशों में भी यात्रा की, जहां सिख बड़े पैमाने पर बसे हैं। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारों, सिख संस्कृति और धर्म और क्षेत्र के भेदभाव के बिना जरूरतमंदों और गरीबों को दी जा रही सामाजिक सेवाओं के बारे में जानकारी एकत्र की। इसमें सिख धर्म के अस्तित्व में आने के बाद से ही इतिहास और सिखों के सर्वाेच्च बलिदान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ‘वी द सिख्स’ के लेखन के लिए कपिल देव सराहना के पात्र हैं लेकिन इसके साथ ही भारत और विदेशों में उन सभी व्यक्तियों, जिन्होंने इस महान और धार्मिक सेवा में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दिया है, उनकी भी सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुस्तक को हर सिख परिवार और सिख धर्म के बारे में जानने के इच्छुक लोगों के घरों में जगह मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in