डॉ. जितेंद्र सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कि बैठक
डॉ. जितेंद्र सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कि बैठक

डॉ. जितेंद्र सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कि बैठक

उधमपुर, 2 जुलाई (हि.स.)। पीएमओ में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जिला उधमपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बर्चुअल बैठक को संबोधित किया। पूर्व राज्यमंत्री पवन गुप्ता, पूर्व विधायक रामनगर आर.एस. पठानिया, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया के साथ शहर अध्यक्ष भाजपा विवेक गुप्ता, सिटी महासचिव आदित्य परोच, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा निशा महाजन, जिला अध्यक्ष भाजयुमो सुशांत गुप्ता और शहर अध्यक्ष भाजयुमो रोहित खजूरिया ने इस बैठक में भाग लिया। सभी ने उधमपुर के साथ-साथ पूरे संसदीय क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास के लिए डाॅ. जितेंद्र सिंह का दिल से आभार व्यक्त किया। भाजपा नेताओं ने एमएच उधमपुर में देविका पुल के लिए केंद्रीय मंत्री को भी धन्यवाद दिया। इसके अलावा उधमपुर के सभी नेता केंद्रीय मंत्री के बीच उधमपुर की हालिया समस्याओं से भी इस मौके पर उठाया गया। उधमपुर के बाहर पानी की आपूर्ति के मुद्दे पर चर्चा की गई, ऊधमपुर से नाशरी तक सड़क की धीमी गति से काम, जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाएं और चिकित्सा स्टाफ का मुद्दा, शहर के अंदर पार्किंग का मुद्दा, फिटनेस क्लब को अनुमति देना, खेल परिषद का मुद्दा उठाना, सड़क की मरम्मत करना, पवित्र देविका परियोजना के तहत चल रहे काम, सियोजधार हत्या कांड, नगरपरिषद उधमपुर और पीडब्ल्यूडी के मुद्दे पर चर्चा, रामनगर निर्वाचन क्षेत्र की कुछ सड़कों और पुलों, उधमपुर जिले के सभी 3 निर्वाचन क्षेत्र के बीच कई सड़कों और पुल के मुद्दों, स्थानीय लोगों के लिए आरक्षण की भी मांग की, टोल प्लाजा के बारे में भी चर्चा की। वहीं डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर के लोगों से वादा किया कि वे उधमपुर के इन प्रमुख मुद्दों को हल करेंगे। यहां तक कि डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में नए औद्योगिक एस्टेट के बारे में बताया। डॉ. सिंह ने बताया कि हमने एक्सप्रैस हाईवे प्रोजैक्ट के कारण हाईवे विलेज प्रोजैक्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि केंद्र शासित प्रदेश सरकार दिशानिर्देशों के अनुसार टोल प्लाजा के लिए पास जारी करना। केंद्रीय मंत्री ने उधमपुर के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को उधमपुर के कल्याण के लिए जनता के साथ-साथ जिला प्रशासन के साथ उचित तालमेल बनाए रखने का निर्देश दिया। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in