जम्मू एकजुट ने पत्रकारवार्ता कर लखनपुर में स्थापित नया टोल प्लाजा को लेकर विरोध जताया
जम्मू एकजुट ने पत्रकारवार्ता कर लखनपुर में स्थापित नया टोल प्लाजा को लेकर विरोध जताया

जम्मू एकजुट ने पत्रकारवार्ता कर लखनपुर में स्थापित नया टोल प्लाजा को लेकर विरोध जताया

कठुआ, 23 जुलाई (हि.स.)। जम्मू एकजुट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कठुआ में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। पत्रकार वार्ता का नेतृत्व कर रहे जम्मू एकजुट कठुआ इकाई के सदस्य साहिल मेहरा ने लखनपुर में हाल ही में स्थापित किया गया नया टोल प्लाजा को लेकर केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश भर में कोरोना महामारी का दौर चल रहा है, इस वक्त हर एक व्यक्ति आर्थिक मंदी की मार झेल रहा है, गरीब लोगों को दो वक्त के खाने से भी मोहताज हो चुके हैं, सभी दुकानदारों के काम ठप पड़े हैं लेकिन भाजपा सरकार इसी कोरोना की घड़ी में लखनपुर में टोल प्लाजा लगाकर जनता पर और ज्यादा बोझ डालने का काम कर रही है। मेहरा ने कहा कि भाजपा जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने मुंह फाड़ कर लोगों से कहते थे कि जब भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी तो जम्मू कश्मीर में एक भी टोल प्लाजा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा जम्मू संभाग के लोगों ने ही भाजपा को भारी मतों से जीत दिलवाई थी लेकिन आज भाजपा ने जम्मू संभाग के लोगों के साथ ही विश्वासघात किया है। सिर्फ जम्मू संभाग के लोगों पर ही एक के बाद एक टोल लगा कर उनको परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर संभाग में मात्र एक ही टोल लगाया गया है जबकि जम्मू संभाग में चार टोल अभी तक लग चुके हैं औा 6 अन्य टोल लगाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा की चालबाजी समझ आ गई है, उनको पता चल चुका है कि जम्मू संभाग के लोग पहले भी प्रताड़ित होते रहे और आज भी प्रताड़ित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब लोग समझ चुकें है कि सिर्फ जुमलेबाजी और झूठे वादे करके वोट हासिल करके सत्ता में आते हैं और बाद में जम्मू संभाग के लोगों के साथ ही सौतेला व्यवहार किया जाता है। अब लोग भाजपा की कार्यप्रणाली से परेशान हो चुके हैं, जनता अब आने वाले समय में सबक सिखाएगी। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिल/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in