indian-tibetan-border-police-force-planted-saplings-in-village-varadani
indian-tibetan-border-police-force-planted-saplings-in-village-varadani

भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल ने गांव वरदानी में किया पौधरोपण

साम्बा , 23 अप्रैल (हि.स.)। सांबा जिला की तहसील घगवाल के अन्तर्गत पड़ते गांव बरदानी में शुक्रवार को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा एक पौधा रोपण अभियान चलाया गया जिसमें बल द्वारा विभिन्न प्रजातियों के करीब 300 पौधे लगाए गए। यह अभियान भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की 47वीं वाहिनी के सेनानी सुभाष चन्द्र यादव के दिशा-निर्देशों के अनुसार व द्वितीय कमान विजय कुमार की अगुवाई में चलाया गया। इस दौरान गांव बरदानी में व गांव के आसपास पौधा रोपण किया गया। पौधारोपण के दौरान बटालियन के अधिकारियों सहित 20 जवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच सुदेश कुमारी विशेष रूप से मौजूद थी। इस अभियान में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों की भी पूरी पालना की गई। पौधारोपण का मुख्य उद्देश्य वातावरण को शुद्ध रखना और मानव जन को शीतल हवा और छाया प्रदान करना है। विजय कुमार ने कहा कि देश के हर नागरिक को पौधे लगाने चाहिए और इसके प्रति युवाओं को अधिक जागरूक होना चाहिए ताकि हम अपनी आने वाली नस्ल को शुद्ध हवा व पानी मुहैया करवा सकें। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in