inauguration-of-quotstatuequot-and-quotmemorial-gatequot-of-shaheed-soldier-ram-singh-salathia
inauguration-of-quotstatuequot-and-quotmemorial-gatequot-of-shaheed-soldier-ram-singh-salathia

शहीद सिपाही राम सिंह सलाथिया की ’’प्रतिमा’’ एवं ’’स्मारक द्वार’’ का उद्घाटन

विजयपुर, 04 मार्च (हि.स.)। शहीद सिपाही राम सिंह सलाथिया, झारखण्ड राज्य के बोकारो जिले के महतांड थाना क्षेत्र के अमन गांव में 207 कोबरा बटालियन केरिपुबल द्वारा माओवादियों के विरूद्ध चलाये गए ऑपरेशन के दौरान लड़ते हुए 27 सितम्बर 2011 को शहीद हुए थे। उनकी शहादत को युगों-युगों तक याद रखने हेतु विजयपुर के गुड़ा सलाथिया में बस स्टैंड के समीप उनके नाम से ’’स्मारक द्वार (मेमोरियल गेट) एवं उनकी प्रतिमा ग्रुप केन्द्र बनतालाब द्वारा बनवाई गई। ग्रुप केन्द्र बनतालाब द्वारा इसका उद्घाटन समारोह गुरूवार को बड़े ही सम्मान एवं गौरवपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में राजेन्द्र प्रसाद, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र बनतालाब द्वारा शहीद के माता-पिता को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। ’’शहीद रामसिंह सलाथिया’’ के ’’स्मारक द्वार का उद्घाटन शहीद रामसिंह सलाथिया की माता श्रीमती श्रेष्ठा देवी व पिता मोहिन्द्र सिंह द्वारा करने के पश्चात् उनकी प्रतिमा का अनावरण उनके माता-पिता के साथ-साथ राजेन्द्र प्रसाद, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र बनतालाब द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रेम चन्द्र गुप्ता (कमाण्डेंट, ग्रुप केन्द्र बनतालाब), लवकरन सिंह एसडीपीओ सांबा, वरूण वैद (सहायक कमाण्डेंट) एवं शहीद राम सिंह सलाथिया के सगे-संबंधी उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह के दौरान मंच का संचालन अजय शर्मा (सहायक कमाण्डेंट, ग्रुप केन्द्र बनतालाब) द्वारा किया गया। शहीद रामसिंह सलाथिया की प्रतिमा के उद्घाटन समारोह के दौरान स्पेशल गार्ड द्वारा शोक-शस्त्र, ड्रिल के साथ शहीद रामसिंह सलाथिया को सलामी दी गई एवं इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं सदस्यों ने 02 मिनट का मौन धारण कर शहीद रामसिंह सलाथिया को नमन किया। तद्दोपरान्त शहीद रामसिंह सलाथिया की माता श्रीमती श्रेष्ठा देवी व पिता मोहिन्द्र सिंह, दोनों ने मिलकर शहीद रामसिंह सलाथिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतिमा का अनावरण किया। इसके उपरान्त उपस्थित सभी राजपत्रित अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों व जवानों एवं शहीद के सगे-संबंधियों ने रामसिंह सलाथिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण/रीथ अर्पित कर श्रद्धांजली दी और शहीद रामसिंह सलाथिया को नमन किया। इस कार्यक्रम के दौरान राजेन्द्र प्रसाद, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र बनतालाब द्वारा शहीद रामसिंह सलाथिया की शहादत के बारे में सभी को संबोधित करते हुए विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपरोक्त कार्यक्रमों का आयोजन राजेन्द्र प्रसाद उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र बनतालाब, के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया, जिसमें ग्रुप केन्द्र, बनतालाब के प्रेम चन्द्र गुप्ता (कमाण्डेंट), राजेश कुमार (उप कमाण्डेंट), अजय शर्मा (सहा.कमा.), वरूण वैद (सहा.कमा.) तथा अन्य राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों द्वारा भरपूर सहयोग किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in