government-should-be-vigorously-dealt-with-fake-farmers-who-insult-the-tricolor-ashok-gupta
government-should-be-vigorously-dealt-with-fake-farmers-who-insult-the-tricolor-ashok-gupta

तिरंगे का अपमान करने वाले फर्जी किसानों के खिलाफ सख्ती से निपटे सरकार: अशोक गुप्ता

आर.एस. पुरा, 31 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के लाल किले पर तिरंगे का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर शिवसेना जम्मू कश्मीर तथा डोगरा फ्रंट की तरफ से रविवार को आर.एस. पुरा क्षेत्र के गांव गनडली में तिरंगा रैली निकाली गई। इस मौके पर फ्रंट के राज्य अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि तिरंगे का अपमान करने वाले किसान नहीं हो सकते। ऐसे में जिन भी देशद्रोही तत्वों ने ऐसा कार्य किया है उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ देश विरोधी तत्व देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं और उनके यह मंसूबे देशभक्त किसान कभी कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर कुछ लोग देश का माहौल बिगाड़ने में लगे हुए हैं जिनके खिलाफ सरकार को सख्ती के साथ पेश आने की जरूरत है और पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत का सीमावर्ती किसान पाकिस्तान के हर मंसूबे को नाकाम बनाने के लिए हर समय सीमा पर चट्टान की तरह खड़ा है लेकिन किसानों के नाम पर कुछ लोग तिरंगे का अपमान कर रहे हैं जिससे यह बात साबित होती है कि वो पूरी तरह से फर्जी हैं और देशद्रोही हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसानों के नाम पर कुछ राजनीतिक दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हुए हैं जो अपना पूरी तरह से वजूद खो चुके हैं। रैली में प्रेमपाल, नायब सरपंच प्यारा लाल, पंच सत्या देवी, निर्मल कुमार, भारत भूषण, रिंकू कुमार, बीरबल, सुशील कुमार, लंबा राम तथा रामलाल सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in