girls-once-again-beat-the-12th-annual-exam-results
girls-once-again-beat-the-12th-annual-exam-results

12वीं की वार्षिक परीक्षा परिणामों में एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी

जम्मू, 08 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) द्वारा घोषित कक्षा 12 वार्षिक नियमित परीक्षा परिणामों में आज सुबह अस्सी प्रतिशत से अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले 4 प्रतिशत से अधिक उत्तीर्ण किया। जेकेबोस अधिकारियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 58,397 छात्र-छात्राओं में से कुल 46,987 ने कश्मीर में वार्षिक नियमित परीक्षा पास की है। लड़कियों का पास प्रतिशत 82.72 दर्ज किया, जबकि 78.46 लड़कों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में कुल 30,960 लड़के और 27,437 लड़कियां उपस्थित हुईं, जिनमें से क्रमशः 24, 291 लड़के और 22,696 लड़कियां पास हुईं। लड़कियों ने स्ट्रीम में शीर्ष स्थान के मामले में लड़कों को भी पछाड़ दिया। साइंस स्ट्रीम में 19 छात्रों ने शीर्ष तीन स्लॉट साझा किए, जिनमें से केवल चार लड़के हैं। इसी तरह, कॉमर्स स्ट्रीम में, पांच लड़कियों ने पहले तीन स्थान साझा किए, जबकि होम साइंस और आर्ट्स स्ट्रीम में शीर्ष स्थान पर प्रत्येक स्ट्रीम में तीन लड़कियों ने बाजी मारी। 178 पोजिशनों में से 141 पोजिशनें लेने वाली केवल लड़कियां ही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in