दविन्द्र कुमार बने जम्मू फ्रुट एसोसिएशन के अध्यक्ष
दविन्द्र कुमार बने जम्मू फ्रुट एसोसिएशन के अध्यक्ष

दविन्द्र कुमार बने जम्मू फ्रुट एसोसिएशन के अध्यक्ष

जम्मू, 31 जुलाई (हि.स.)। जम्मू फ्रुट एसोसिएशन के शुक्रवार को हुए चुनाव में दविन्द्र कुमार गुप्ता को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। इस सिलसिले में चुनाव ब्रिज मोहन गुलाटी के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें संजय मथवान और हिमांशु सूरी ने सहयोग किया। इस मौके पर सर्वसम्मति से दविन्द्र कुमार गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया जबकि अशोक कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, अदित्य मल्होत्रा को महासचिव, नितिन जैन को सचिव, अतुल गई को कोक्षाध्यक्ष नामित किया गया। इसके अलावा नई टीम की कार्यकारी समिति के सदस्यों की भी घोषणा की गइ्र जिसमें रुचीर मल्होत्रा, एवाई गुप्ता, जतिन सेठी, रणधीर कुमार गुप्ता, नितिन गुप्ता, राजीव कुमार, अशोक गुप्ता, राजेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, कुष्ण प्रकाश गुप्ता, विकास भारती गुप्ता, संजीव गुप्ता, विवेश महाजन, सुरिन्द्र गुप्ता को स्थान दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in