continuous-increase-in-maximum-temperature-of-jammu-and-kashmir
continuous-increase-in-maximum-temperature-of-jammu-and-kashmir

जम्मू-कश्मीर के अधिकतम तापमान में लगातार हो रही बढोतरी

जम्मू, 18 फरवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में अब रोजाना धूप निकलने से अधिकतम तापमान में लगातार बढोतरी होती जा रही है और सूर्य का तेज भी बढ़ता जा रहा है। कश्मीर में विलो और अन्य पेड़ों पर दिखने वाली नई कलियों के साथ शुरुआती वसंत के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं जम्मू में अब सूर्य का तेज इतना है कि गर्म कपड़े पहनकर धूप में नहीं बैठा जा सकता है। वहीं श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि यहां पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जम्मू शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास बना हुआ है जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ज्यादा हो गया है। इसी बीच पहलगाम में शून्य से नीचे 4.3 और गुलमर्ग में शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लद्दाख के लेह शहर में रात का सबसे कम तापमान शून्य से नीचे 10.6, कारगिल शून्य से नीचे 11.8 और द्रास शून्य से नीचे 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी बीच जम्मू शहर के न्यूनतम तापमान में भी बढोतरी हुई यह 10 से भी उपर 10.8डिग्री सेल्सियस पर जाकर रूका। वहीं कटरा का न्यूनतम तापमान 10.8, बटोत में 5.0, बनिहाल में 0.6 और भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in