cold-winds-along-with-intermittent-rainfall-drop-in-temperature
cold-winds-along-with-intermittent-rainfall-drop-in-temperature

सर्द हवाओं के साथ-साथ रूक-रूक हुई वर्षा, तापमान में आई गिरावट

उधमपुर, 21 मार्च (हि.स.)। पिछले कुछ दिनों से गर्मी के उपरांत रविवार को एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली तथा दोपहर उपरांत एकदम से मौसम खराब हो गया। तेज हवाएं चलीं एवं पूरा दिन बादल छाए रहे। इससे पूरा दिन रुक-रुक कर वर्षा होती रही। मौसम में आई तब्दीली के उपरांत एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में सर्दी का एहसास होने पर शहर वासियों को एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अभी 2 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा तथा वर्षा हो सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in