body-of-unknown-person-recovered
body-of-unknown-person-recovered

अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद.

शोपियां, 24 फरवरी (हि.स.)। शोपियां जिले के कीगाम के तिंगवानी गांव से बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। बुधवार को कुछ स्थानीय लोगों ने तिगवानी गांव में एक का शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही शोपियां पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति की पहचान का पता लगाया जा रहा है और इस संदर्भ में मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in