bjym-has-set-up-kavid-1939s-help-desk-at-4-places
bjym-has-set-up-kavid-1939s-help-desk-at-4-places

भाजयुमो ने 4 जगहों पर लगाया कोविड-19 का हैल्प डैस्क

उधमपुर, 15 मार्च (हि.स.)। प्रदेश अध्यक्ष अरुण देव सिंह जंवाल जी की अध्यक्षता में कोविड-19 हैल्प डैस्क भारतीय जनता युवा मोर्चा ऊधमपुर द्वारा जिला अध्यक्ष सुशांत गुप्ता जी की देख-रेख में 4 जगह पर लगाया गया। जिसमें दूसरे चरण में वैक्सीनेशन लेने वाले सभी लोगों को रिफ्रेशमेंट दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष पादा जी और लीगल सेल इंचार्ज एडवोकेट हर्ष थरमट जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर मंडल प्रधान क्रिमची पुरषोतम जी की अध्यक्षता में क्रिमची मंडल में कार्यक्रम किया गया। जिसमें भारतीय जानता युवा मोर्चा की पूरी टीम ने लोगों को घर से लाकर उन्हें वैक्सिन करवाकर घर तक वापिस छोड़ने, लाइन लगवाने, पंजीकृत करवाने का कार्य किया। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा क्रिमची मंडल की टीम से उत्तम, राजिंद्र, साहिल व क्रिमची मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके उपरांत आशीष पादा ने और एडवोकेट हर्ष थरमट ने जिब, रैम्बल मंडल का भी दौरा किया । हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ---------

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in