bjp-workers-demonstrated-against-the-president-of-the-municipal-committee-hiranagar-demanded-his-removal-from-the-post-of-president
bjp-workers-demonstrated-against-the-president-of-the-municipal-committee-hiranagar-demanded-his-removal-from-the-post-of-president

भाजपा कार्यकर्ताओं ने म्यूनिसिपल कमेटी हीरानगर अध्यक्ष के खिलाफ किया प्रदर्शन, अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की

कठुआ, 15 जून (हि.स.)। हीरानगर भाजपा मंडल और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र बक्शी के नेतृत्व में हीरानगर तहसील कार्यालय में म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष विजय शर्मा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमेटी अध्यक्ष का पुतला जलाकर, भाजपा का नाम खराब करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। मंगलवार को जिला कठुआ की तहसील हीरानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंसिपल कमेटी हीरानगर के अध्यक्ष विजय शर्मा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा ने ही विजय शर्मा को अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी थी, लेकिन वह उस पर खरा नहीं उतर रहा है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करता है और आम जनता की समस्याओं को अनसुना करता है जिसकी वजह से भाजपा का नाम खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हीरानगर म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला है। आज पहले दिन अध्यक्ष का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया है, उसके बाद हीरानगर में लगातार प्रदर्शन किए जाएंगे, धरने पर बैठेंगे और उसके बाद दिल्ली की ओर कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक अध्यक्ष को इसकी कुर्सी से नहीं हटाया गया तब तक धरने प्रदर्शन जारी रहेंगे। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in