भाजपा नेताओं ने वसीम बारी को दी श्रद्धांजलि
भाजपा नेताओं ने वसीम बारी को दी श्रद्धांजलि

भाजपा नेताओं ने वसीम बारी को दी श्रद्धांजलि

आर.एस. पुरा, 10 जुलाई (हि.स.)। भाजपा जिला कार्यालय आर.एस. पुरा में शुक्रवार को एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कश्मीर घाटी के बाडीपोरा जिला में आतंकवादियों के हाथों शहीद हुए भाजपा के जिला प्रधान वसीम बारी, उनके भाई तथा पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मिली जानकारी के अनुसार इस मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी श्यामलाल, भाजपा जिला प्रधान आर.एस. पुरा हरभजन सिंह पम्मी, पूर्व विधायक प्रोफेसर गारू राम भगत, भाजपा जिला महासचिव आकाश चोपड़ा, आर.एस. पुरा नगर कमेटी के प्रधान सतपाल पप्पी सहित भाजपा के कई अन्य कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आंतकवादी हमले में मारे गए भाजपा जिला अध्यक्ष बांदीपोरा वसीम बारी व उसके परिजनों के प्रति शोक प्रकट किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in