bjp-reviews-the-upcoming-programs-of-jammu-district
bjp-reviews-the-upcoming-programs-of-jammu-district

जम्मू जिला के आगामी कार्यक्रमों की भाजपा ने की समीक्षा

जम्मू, 24 फ़रवरी ( हि स ) । भारतीय जनता पार्टी की जम्मू इकाई ने बुधवार को जिला के आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की। कच्ची छावनी स्थित भाजपा जम्मू कार्यालय में जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में महासचिव इंद्रजीत शर्मा, कुलदीप भंडारी तथा अंकुश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भारत भूषण, प्रवीण केरणी, नीरज पूरी तथा अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर जिला के आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की। विनय गुप्ता ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जम्मू जिला की ज्यादा से ज्यादा जनता तक पहुंचने के लिए जम्मू जिला की भूमिका का खाका तैयार करना है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा का विजय रथ यूं ही चलता रहेगा तथा प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा। उन्होंने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है कि भाजपा अगले विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ जीतेगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें लोगों तक पहुंचने को कहा।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों तक पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई केंद्रीय प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी देने को कहा है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा हर व्यक्ति के जीवन स्तर को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यही कारण है केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार विशेष रुप से वंचित व पिछड़े वर्ग के लिए उत्साह से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने आगे कांग्रेस मुक्त भारत के नारे को दोहराते हुए कहा कि आज "पन्ना प्रमुख" से लेकर "प्रधानमंत्री" तक सभी अपना कार्य बखूबी निभा रहे हैं जिससे देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है। आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं, राष्ट्र का गौरव पूरे विश्व में कई गुना बड़ा है तथा गरीबों के उत्थान को प्राथमिकता दी जा रही है। आज भारत सरकार विश्व स्तरीय परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर ही पूरा कर दे रही है। इसलिए भाजपा की सरकार लोगों की पहली पसंद है। हिन्दुस्थान समाचार / राहुल / बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in