प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना की कोरोना वायरस रिर्पोट एक बार फिर से पाजिटिव
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना की कोरोना वायरस रिर्पोट एक बार फिर से पाजिटिव

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना की कोरोना वायरस रिर्पोट एक बार फिर से पाजिटिव

जम्मू 24 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना की कोरोना वायरस रिर्पोट एक बार फिर से पाजिटिव पाई गई है। शुक्रवार को रैना की रिर्पोट पाजिटिव आई। बता दें कि कश्मीर में भाजपा नेता शेख वसीम बारी, उनके भाई व पिता की आतंकियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। इसके बाद रैना बांडीपोरा स्थित भाजपा नेता वसीम बारी के निवास स्थान उनके परिजनों को सांत्वना देने गए थे। कश्मीर से लौटने के बाद उन्हें हलका बुखार था व अन्य कोई लक्ष्ण नही था जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट पाजिटिव आया था। रैना को कटड़ा के नारायणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आज शुक्रवार को एक बार फिर से उनकी कोरोना रिर्पोट पाजिटिव आई है। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in