भाजपा के पूर्व मंत्री मृतक दीपक कुमार के घर शोक प्रकट करने पहुंचे
भाजपा के पूर्व मंत्री मृतक दीपक कुमार के घर शोक प्रकट करने पहुंचे

भाजपा के पूर्व मंत्री मृतक दीपक कुमार के घर शोक प्रकट करने पहुंचे

कठुआ, 17 जुलाई (हि.स.)। भाजपा के पूर्व मंत्री राजीव जरोटिया और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री देवेंद्र मनयाल मृतक दीपक कुमार के घर शोक प्रकट करने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू, नगर परिषद अध्यक्ष नरेश शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता दीपक की मृत्यु पर शोक प्रकट करने के लिए उनके निवास स्थान वडाला में पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व मंत्रियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपक के परिवार वालों को संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सहारा दिया। इसी बीच भाजपा पार्टी की ओर से दीपक के परिवार वालों को दस हजार की सहायता राशि दी गई। वही गांव के पूर्व सरपंच और स्थानीय लोगों ने भाजपा के पूर्व मंत्रियों से मांग की के जिन कातिलों ने दीपक की निर्मम हत्या की है वे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। गांववासियों ने बताया की कठुआ पुलिस ने मात्र 24 घंटे का समय मांगा था जिसमें आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कही थी। लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी मात्र एक ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया है, जबकि दो मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वही पत्रकारों और गांववासियों को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया ने जिला उपायुक्त और एसएसपी कठुआ को चेतावनी देते हुए कहा कि दीपक की हत्या के मामले में ढील ना बरतें। उन्होंने कहा कि प्रशासन इन मामलों में ढील बरत रहा है, जिसे भाजपा पार्टी कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि एक तो दीपक हत्या मामले में मुख्य दो आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए और जिस जगह पर विशेष समुदाय के लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है उसे भी हटाया जाए और साथ ही क्षेत्र में हो रहे नशे के कारोबार पर भी नकेल कसी जाए। उन्होंने कहा कि हम जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को चेताना चाहते हैं कि अगर इन मामलों में डील बर्ती तो भाजपा लोगों के साथ खड़ी है और उन्हीं लोगों के साथ प्रदर्शन में उतर जाएगी। इसलिए जल्द से जल्द मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करें और सरकारी भूमि पर से अवैध कब्जा हटाया जाए साथ ही नशे के कारोबार पर भी लगाम लगाई जाए। इसी बीच पूर्व स्वास्थ्य मंत्री देवेंद्र मनयाल ने परिवार को संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की दीपक के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मसले पर भाजपा हाईकमान के साथ बातचीत करेंगे और पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को भी इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेने के लिए भी कहा जाएगा। वही पूर्व मंत्री देवेंद्र मनालने दीपक के परिवार वालों को संता बना देते हुए कहा कि वह अपने आप को अकेला ना समझें भाजपा पार्टी हर वक्त उनके साथ है। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इस मामले में डील बर्ती तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in