अनुच्छेद 370 को हटाने की पहली वर्षगांठ ‘एक भारत दिवस’ के रूप में मनायेगी भाजपा
अनुच्छेद 370 को हटाने की पहली वर्षगांठ ‘एक भारत दिवस’ के रूप में मनायेगी भाजपा

अनुच्छेद 370 को हटाने की पहली वर्षगांठ ‘एक भारत दिवस’ के रूप में मनायेगी भाजपा

जम्मू, 02 अगस्त (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने जम्मू जिले के भाजपा के पदाधिकारियों की रविावार को एक समीक्षा बैठक की। इसमें विनय कुमार गुप्ता जिला जम्मू अध्यक्ष, जिला महासचिव अंकुश गुप्ता और नरेश शर्मा, सचिव करुणा छेत्री और संजय महाजन, मंडल अध्यक्ष भारत भूषण, नीरज लकी पुरी, साहिल महाजन, सुरजीत सोनू और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान आगामी 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश के सभी वार्डों, बूथों और पंचायतों में 5 अगस्त को ध्वजारोहण के लिए राष्ट्रीय ध्वज के वितरण की समीक्षा की गई और सदस्यों को राष्ट्रीय गान गाने के लिए सभी उपलब्ध सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचने की जानकारी दी गई। सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान गाया जायेगा और उसके बाद शाम को हर घर में मिट्टी के दीपक जलाए जाएंगे। कविंद्र गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए जोर दिया कि सभी कार्यक्रमों को पूरे जोश और उत्साह के साथ आम जनता के बीच मनाया जाए जबकि कोविड-19 की रोकथाम के सभी दिशा-निर्देशों का पालन भी किया जाये। गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा 5 अगस्त को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में ऐतिहासिक दिन के रूप में मनाने के लिए विशेष योजना बना रही है। पिछले साल इसी दिन, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में राज्यसभा द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और संविधान की धारा 35-ए को समाप्त करने का विधेयक पारित किया गया था। कविंद्र गुप्ता ने यूटी के निवासियों को सूचित करने के लिए 15 दिन के अभियान के बारे में जायजा लिया कि कैसे 5 अगस्त को मनाया जाना चाहिए। गुप्ता ने केंद्रीय भाजपा नेतृत्व द्वारा तय किए गए कार्यक्रमों के बारे में भी बताया। उन्होंने पार्टीजनों से कहा कि वे लोगों को बताऐं इससे पश्चिम पाकिस्तान रिफ्यूजी, गोरखा, दलितों सहित समाज के सभी वर्गों को कई दशकों के बाद उनके अधिकार मिले हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in