bhaskar-degree-college-udhampur-organized-inter-college-debate-competition-39
bhaskar-degree-college-udhampur-organized-inter-college-debate-competition-39

भास्कर डिग्री काॅलेज उधमपुर ने आयोजित की अंतर काॅलेज वाद-विवाद प्रतियोगिता‘

30/03/2021 उधमपुर, 30 मार्च (हि.स.)। भास्कर डिग्री काॅलेज उधमपुर में मंगलवार को अंतर काॅलेज वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डाॅ.एमके मगोत्रा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सह मेजवान के रूप में यशपाल शर्मा (आईसीडीएस) उधमपुर व संजीव शर्मा जी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को करवाने का मुख्य उद्देश्य ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘ अभियान को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम का आयोजन एकीकृत बाल दिवस सेवा (आईसीडीएस) उधमपुर व भास्कर महाविद्यालय ने संयुक्त रूप से करवाया। कार्यक्रम से पहले बिन्दु सलारिया ने ‘क्या भारतीय महिला पितृरस्तात्मक समाज में सशक्त है ? का विस्तारपूर्वक वाचन किया। मंच संचालन का कार्यभार तृतीय सत्र की छात्रा अक्षिता ने संभाला। कार्यक्रम का आरंभ पारम्परिक दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके उपरंात भास्कर डिग्री काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. एसके मंगोत्रा जी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रांत के पांच काॅलेजों ने भाग लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय था ‘क्या भारतीय महिलाएं पितृरस्तात्मक समाज में सशक्त हैं‘। आरंभ में चारवी गवर्नमैंट डिग्री काॅलेज उधमपुर की प्रतिभागी ने कहा कि एक सशक्त महिला समाज के अच्छे कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। वहीं भास्कर डिग्री काॅलेज की अक्षिता ने कहा कि नारी परिवार की नींव है अगर नींव को मजबूत नहीं किया गया तो सब कुछ तबाह हो जाएगा। गर्वनमैंट डिग्री काॅलेज रामगनर की छात्रा कविता ने कहा कि राष्ट्र के विकास और प्रगति के लिए नारी को सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है। भारतीय काॅलेज आॅफ एजुकेशन उधमपुर की किरण कुमार का कहना था कि समाज के हर क्षेत्र में पुरूष और महिला दोनों का अधिकार समान है। वहीं उंजीला भास्कर डिग्री काॅलेज ने कहा कि पुरूष की प्रगति तभी संभव है जब नारी को पूर्ण रूप से सशक्त बनाया जाए। इशिका महाजन वी.ए,वी.एड इंटीगे्रेटेड उधमपुर ने कहा कि नारी अपने कौशल, आत्मविश्वास और शिष्टता के आधार पर दुनिया की किसी भी चुनौती को संभालने में सक्षम है। वहीं विदुषी गर्वनमैंट डिग्री काॅलेज रामनगर ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों से उन्हें अवगत करवाना चाहिए। वाद-विवाद प्रतियोगिता में डाॅ. पंकज शर्मा गर्वनमैंट डग्री काॅलेज उधमपुर, प्रो. जोगिंद्र सिंह भास्कर डिग्री काॅलेज उधमपुर, व प्रो. पिनाकी बख्शी भास्कर डिग्री काॅलेज उधमपुर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिसमें प्रथम स्थान छा़त्रा अक्षिता भास्कर डिग्री काॅलेज, द्वितीय स्थान छात्रा चारवी कलसोत्रा गर्वनमैंट डिग्री काॅलेज उधमपुर व तृतीय स्थान छात्रा उंजीला भास्कर डिग्री काॅलेज उधमपुर को दिया गया। इस कार्यक्रम में काॅलेज की अध्यक्ष मधु खजूरिया, प्रबंधक अशोक खजूरिया, भारतीय काॅेलेज आॅफ एजुकेशन की प्राचार्य डाॅ. अनीता बाली, पैरामैडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. पीएल सूरी, डाॅ. बीएल रैना विभागाध्यक्ष एमएड, स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ----------

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in