all-india-jk-bank-officers-organization-dedicates-funds-for-ram-temple
all-india-jk-bank-officers-organization-dedicates-funds-for-ram-temple

आल इंडिया जेके बैंक आफिसर्ज आर्गनाइजेशन ने की राम मंदिर के लिए की निधि समर्पित

जम्मू, 18 फरवरी (हि.स.)। श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का सिलसिला शेष देश की तर्ज पर वीरवार को जम्मू कश्मीर प्रांत में भी जारी रहा। अभियान में समाज के हर वर्ग और विभिन्न संगठनों द्वारा जारी सहयोग की तरह आल इंडिया जम्मू कश्मीर बैंक आफिर्सज आर्गनाइजेशन भी आगे आई है। आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह जम्वाल और अन्य पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रुपेश कुमार और प्रांत कार्यवाह डा विक्रांत शर्मा की उपस्थिति में श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के महानगर प्रमुख शक्ति दत्त शर्मा और अन्य अधिकारियों को निधि से संबंधित चैक भेंट किया। इस अवसर पर आरएसएस के पदाधिकारी एडवोकेट सुदेश मगोत्रा, प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष प्रभात सिंह जम्वाल, बीएमएस के प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी, आल इंडिया जेके बैंक आफिसर्ज आर्गनाइजेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील अबरोल, उपाध्यक्ष दिवाकर और रविंद्र सिंह , महासचिव मुकेश कुमार , कोषाध्यक्ष कुलबीर सिंह और विकास खजूरिया आदि भी उपस्थित थे। श्री राम मंदिर जन्म भूमि निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान गत माह मकर संक्रांति के दिन शुरु हुआ था और यह 27 फरवरी 2021 तक चलेगा। इस अवसर पर अभियान के महानगर संयोजक शक्ति दत्त शर्मा ने कहा कि श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान को निरंतर समाज के हर वर्ग से सहयोग मिल रहा है। प्रभु राम की कृपा से अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। मंदिर निर्माण अभियान को गति देने के लिए यह अभियान निर्धारित अवधि तक जारी रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in