all-four-members-of-the-executive-committee-were-elected-unopposed
all-four-members-of-the-executive-committee-were-elected-unopposed

एग्जीक्यूटिव कमेटी के चारों सदस्यों को चुना गया निर्विरोध

जम्मू, 12 फरवरी (हि.स.)। नगर निगम की एग्जीक्यूटिव कमेटी के लिए 13 फरवरी को होने वाले चुनाव अब नहीं होंगे। एग्जीक्यूटिव कमेटी के चारों सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया है। इस दौरान भाजपा के तीन, कांग्रेस व निर्दलियों केे एक-एक कॉरपोरेटर ने मंगलवार को निगम सचिव टीना महाजन के समक्ष नामांकन भी भरा था। शुक्रवार को सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कॉरपोरेटर अनु बाली ने सुच्चा सिंह के पक्ष में नामांकन वापस ले लिया। वहीं भानू महाजन को सर्वसम्मति से विपक्ष के नेता के रूप में कमेटी का सदस्य चुन लिया गया है। इसके अलावा भाजपा के कॉरपोरेटर दिनेश गुप्ता (वार्ड 18), सुनीता गुप्ता (वार्ड 37) और डा. अक्षय शर्मा (वार्ड 8) को भी निर्विरोध सदस्य चुन लिया गया। इस दौरान कमेटी के चेयरमैन मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ही रहेंगे। इसी बीच निगम की अन्य छह कमेटियां भी इसी एग्जीक्यूटिव कमेटी की देखरेख में काम करेंगी। इससे पहले 19 जनवरी 2021 को नगर निगम की तीन कमेटियों के चेयरमैन पद के लिए चुनाव हुए थे जिसमें भाजपा ने जीत हासिल की थी। निगम की आयुक्त भी कमेटी की सदस्य होंगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in