accused-of-double-murder-arrested
accused-of-double-murder-arrested

दोहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

जम्मू, 02 मार्च (हि.स.)। दोहरे हत्याकांड के एक आरोपित को त्रिकुटा नगर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बीते 10 वर्षाे से उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी अजीत सिंह निवासी चट्ठा दोहरे हत्याकांड के बाद नेपाल भाग गया था। कुछ दिनों पूर्व ही वह जम्मू लौटा था। अजीत सिंह को पुलिस ने उसके एक छुपने के ठिकाने से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अजीत सिंह पर जम्मू के सतवारी, त्रिकुटा नगर और दोमाना पुलिस थानों में नौ मामले दर्ज है। इन मामलों में हत्या, घातक हथियारों और विस्फोटक पदार्थ से जुड़े मामले और हत्या के प्रयास के मामले शमिल हैं। पुलिस ने अजीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in