a-student-of-class-12-found-dead-in-his-own-room-under-mysterious-circumstances
a-student-of-class-12-found-dead-in-his-own-room-under-mysterious-circumstances

रहस्मय परिस्थितियों में अपने ही कमरे में मृत पाया गया 12वीं का छात्र

बांदीपोरा, 10 अप्रैल (हि.स.)। शनिवार सुबह बांदीपोरा जिले के सुंबल उपजिला में नदखई के अंतर्गत पुसवारी गांव में एक 12वीं के छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा का छात्र 18 वर्षीय अब्दाल अहमद रोजाना की तरहं शनिवार सुबह अपने सामान्य समय पर नींद से नहीं उठा तो उसके परिवार के लोग अब्दाल को जगाने चले गए। परिवार के लोगों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था और अब्दाल की भीतर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। परिवार के लोग घबरा गये और दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा टूटने पर उन्होंने देखा कि अब्दाल अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची गई और शव को पोस्टर्माटम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब्दाल की मौत के कारणों की जांच में जुट गई है। इस दौरान उसके कमरे की जांच के साथ ही घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in