a-large-number-of-youths-joined-the-bjym-under-the-youth-addition-resolution-campaign
a-large-number-of-youths-joined-the-bjym-under-the-youth-addition-resolution-campaign

युवा जोड़ो संकल्प अभियान के तहत बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा भाजयुमो का दामन

जम्मू, 23 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यता अभियान के दौरान अरुणप्रभात सिंह अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा जम्मू-कश्मीर और पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व राज्य मंत्री सत शर्मा के नेतृत्व में तथा युवा जोड़ो संकल्प अभियान के तहत जम्मू पश्चिम जिले के विभिन्न हिस्सों से आए बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा कार्यालय कच्ची छावनी में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजयुमो का दामन थामा। इस अवसर पर प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरुणप्रभात सिंह , प्रीति चौधरी उपाध्यक्ष और प्रभारी जम्मू पश्चिम, अभिषेक स्लाथिया उपाध्यक्ष प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा, रितु काहुरिया अध्यक्ष जम्मू पश्चिम जिला और मोर्चा के अन्य नेताओं द्वारा पार्टी में उनका स्वागत किया गया। अपने संबोधन के दौरान अरूणप्रभात सिंह ने कहा कि युवा जोड़ो संकल्प अभियान का उद्देश्य युवाओं के बीच एक राष्ट्र के विश्वास को मजबूत करना और अलगाववादी और देश विरोधी ताकतों को कड़ा संदेश देना है। उन्होंने यह भी कहा भाजपा कार्याकर्ताओं की पार्टी है - जो गंभीर व्यक्तिगत बाधाओं का सामना करने के बावजूद पार्टी की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग के नेताओं को जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश के हर कोने में युवाओं तक पहुंचना चाहिए और उन्हें सरकार की नीतियों से अवगत कराना चाहिए, जो युवाओं को मजबूत कर रहे हैं। अरुण प्रभात ने कहा कि वे मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार और विशेष रूप से युवा उन्मुख योजनाओं के बारे में जागरूक करके पूरे प्रदेश के युवाओं को भर्ती करने के लिए प्रत्येक बूथ स्तर तक जाएंगे, जिससे निकट भविष्य में जम्मू कश्मीर के युवाओं को लाभ होगा। उन्होंने जम्मू पश्चिम दौरे के दौरान जिला पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की, जहाँ उन्होंने भाजपा को मजबूत करने के लिए स्थानीय मुद्दों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। बैठक में जिलाध्यक्ष मुनीष खजूरिया, जिला महासचिव करण सत शर्मा, मंडल अध्यक्ष केशव चोपड़ा, पार्षद सुनीत रैना, सेहप्रभान भानु प्रताप, गौरव परगल, ईशांत महाजन, दर्शन कुमार, वंश महाजन, आशीष शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in