6-battalion-crpf-organized-event-of-39run-of-valor39-on-the-occasion-of-shaurya-divas
6-battalion-crpf-organized-event-of-39run-of-valor39-on-the-occasion-of-shaurya-divas

शौर्य दिवस के उपलक्ष्य पर ’रन आॅफ वैलोर‘ का 6 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा किया गया आयोजन आयोजन’

उधमपुर/कटडा, 8 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 06 बटालियन, कटडा द्वारा 9 अप्रैल को ’शौर्य दिवस’ के अवसर पर ’रन आॅफ वैलोर’ का आयोजन किया गया, जिसमें बटालियन के 100 से अधिक अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों तथा अन्य सैनिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार गुप्ता, कमाण्डेन्ट ने बताया कि सी.आर.पी.एफ को देश के सबसे बडे केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल होने का गौरव हासिल है। बल के बहादुरी के किस्से भी उतने ही ज्यादा हैं। आज के दौड़ का मुख्य उद्देश्य सी.आर.पी.एफ के अदम्य शौर्य, रण कौशल और अद्वितीय बहादुरी के सम्मान में रन आॅफ वैलोर का आयोजन किया गया है। उन्हांेने बताया कि 09 अप्रैल 1965 को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक छोटी सी टुकडी, जिसमें करीब 150 जॉबाज शामिल थेे ने पाकिस्तानी सेना की 51 ब्रिगेड के करीब 3500 सैनिकों को पीछे हटने के लिये मजबूर कर दिया था और पाकिस्तान के हमले का मुंहतोड जबाब दिया था। सी.आर.पी.एफ ने अदम्य शौर्य, रण कौशल और अद्वितीय बहादुरी दिखाई थी। इसके द्वारा सैनिकों का मनोबल और साहस को बढ़ाया गया। दौड से सैनिक मानसिक और शारीरिक तौर पर फिट रहते हैं एवं दौड़, व्यायाम एवं खेल इत्यादि गतिविधियों से सैनिकों के शरीर स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस कोरोना काल में भी जवानों को फिट रहने के लिए विभिन्न शारीरिक कार्यकलाप कर उनको किसी भी तरह की बीमारी से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कमाण्डेन्ट ने बताया कि हमारा लक्ष्य सैनिकों के साथ-साथ आम लोगों और यात्रियों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें अपने आप को हमेशा फिट रहने का संदेश देना है। धर्मनगरी कटरा में 05 किमी की दौड़ में सीआरपीएफ के सैनिकों ने भाग लिया। यह दौड शालीमार बाग से शुरू होकर चिंतामणि मार्ग, फव्वारा चैक, मुख्य बस अडडा, स्टेडियम मार्ग, एशिया चैक, जम्मू मार्ग, अम्बिका चैक, बरूण चैक आदि से होते हुए योगाश्रम में सम्पन्न हुई। इस दौड में कोरोना से संबंधित दिशा-निर्देशों का सैनिकांे के द्वारा पालन किया गया जिसमें उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखा और मास्क का उपयोग करते हुए दौड़ पूरी की। इसमें रवि शंकर शर्मा उप. कमा., अनिल खतरी सहा. कमा., शिलक राम सहा. कमा., एवं डॉ. भानू प्रताप सिंह चिकित्सा अधिकारी के साथ इंस्पैक्टर टी.लिंगामणि, नरेश, गुरदीप, दिनेश मिश्रा अधीनस्थ अधिकारी एवं सैनिकों ने दौड़ में भाग लिया। गौर रहे कि 06 बटालियन केरिपुबल श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटडा, यात्रियों एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए तैनात है तथा सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in