39women-honored-for-doing-excellent-work-by-organizing-a-program-on-international-women39s-day39
39women-honored-for-doing-excellent-work-by-organizing-a-program-on-international-women39s-day39

‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित‘

उधमपुर, 8 मार्च (हि.स.)। गैर सरकारी संगठन ‘जियो और जीने दो‘ द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस‘ के अवसर पर अपने कार्यालय में एक कार्यक्रम अयोजित किया गया, जिसमें समाज में महिलाओं की भूमिका और महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा की गई। संगठन के प्रधान तारिक शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के कार्यक्रम में चर्चा में संगठन के पेटर्नर सीनियर एडवोवेट भारत भूषण, समाज सेवक डॉक्टर के.सी शर्मा, एडवोकेट स्वतंत्रदेव कोतवाल, रिटायर्ड लैक्चरर पियुष्लता, चंद्र मोहिनी, नीना कौल और मुख्य अतिथि सेवानिवृत एसएसपी आरसी मनोत्रा सहित कई अन्य वक्ताओं ने विषय पर रौशनी डाली। आज संगठन द्वारा समाज और परिवार के विकास में खास भूमिका निभाने वाली कुछ महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित होने वालों में चिकित्सा क्षेत्र के साथ समाज सेवा में अपना योगदान देने वाली डॉक्टर उमा शर्मा, मशहूर कवित्री और लेखिका कुसुम शर्मा अंतरा, बच्चांे को निःशुल्क पढ़ाकर समाज सेवा में सहयोग करने वाली सीमा कोतवाल, मुश्किल हालात में परिवार पाल कर बच्चों को एक मुकाम तक पहुंचाने वाली कविता शर्मा, डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर शिवि केएएस, खेल में राष्ट्रीय स्तर तक खेल कर अपना मुकाम बनाने वाली अरण्या शर्मा और अनन्या गुप्ता आदि शामिल थी। आज इस बात पर जोर दिया गया कि महिलाएं वर्ष भर सम्मान की अधिकारी हैं। कोई भी वर्ग, समाज या देश तब तक तरक्की नहीं कर सकता है जब तक समाज में महिलाओं को एक समान अधिकार न दिए जाएं। सभ्य समाज में आज भी महिलाएं किसी हद तक कहीं ना कहीं अपराध की शिकार हो रही हैं और एक बड़ी चुनौती का सामना करते हुए परिवार और कार्य क्षेत्र दोनांे जगह कामयाब हो रहीं हैं। ऐसे में महिलाओं का विशेष सम्मान तो बनता है। ऐसे में चर्चा का यह निष्कर्ष निकाला गया कि बात सारी सोच की है। समाज तब बदलेगा जब समाज में रहने वालों की सोच बदलेगी। परिवार के दायित्व की बात हो या समाज के प्रति जिम्मेवारी, हर मोर्चे पर महिला सफल है। इस अवसर पर अजब खुराना, इकबाल हुसैन, संतोष कुमारी, पवन कुमार, एजाज, आकिब, पवन शर्मा, आरती देवी, अंजू देवी, ज्योति देवी, पूनम आदि सहित भारी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in