'Shri Ram Mandir Nirman Nidhi Dedication Campaign Begins From Different Areas'
'Shri Ram Mandir Nirman Nidhi Dedication Campaign Begins From Different Areas'

‘श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की विभिन्न क्षेत्रों से हुई शुरूआत‘

उधमपुर, 14 जनवरी (हि.स.)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ हो गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों में इस अभियान की शुरूआत की। अभियान के दौरान कार्यकर्ता लोगों के घरों में जाकर श्री राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण हेतु लोगों से उनका योगदान ले रहें। इसी तरह गढ़ी-टिकरी खंड में भी श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का शुभारम्भ किया गया। जिसमें घर-घर जाकर लोगों मंदिर निर्माण हेतु चंदा एकत्रित किया। उनका यह अभियान बसंत पंचमी तक जारी रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in