39sant-nirankari-mission-launched-tree-plantation-and-tree-conservation-campaign-in-memory-of-baba-hardev-singh-ji-maharaj39
39sant-nirankari-mission-launched-tree-plantation-and-tree-conservation-campaign-in-memory-of-baba-hardev-singh-ji-maharaj39

‘संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में वृक्षारोपण एवं वृक्षसंरक्षण अभियान चलाया‘

उधमपुर, 23 फरवरी(हि.स.)। संत निरंकारी मिशन द्वारा 21 फरवरी से 23 फरवरी तक देशभर में वृक्षरोपण एवं वृक्षसंरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर की 3 हजार शाखाओं ने लगभग 2 लाख पौधे लगाए गए। वहीं इन पौधों को कम से कम 3 वर्ष के लिए संरक्षित करने का प्रण भी लिया गया। यह अभियान देश के अतिरिक्त दूर देशों में भी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में आयोजित किया गया। जिन्होंने 36 वर्षों तक इस मिशन की बागडोर संभाली और सम्पूर्ण मानवता को कृतज्ञ किया। यह अभियान संत निरंकारी चैरीटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित किया गया। आज वर्तमान सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज, बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश को आगे बढ़तो हुए प्रेरणा दे रही हैं कि जीवन तभी सार्थक है जब कि दूसरों के काम आए। इस उपलक्ष्य मे आज संत निरंकारी मंडल ब्रांच लांसी, चढ़ई, कटडा, रियासी व पौनी, रनसू में भी ब्राचों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर इस अभियान को सार्थक किया गया। इस अवसर पर संत निरंकारी के अनेकों अनुदाईयों ने अपने घरों में व भवनों में सोशल डिस्टैंसिग का पालन करते हुए वृक्षरोपण किया। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान --------

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in