39live-and-live-organization-organized-camp-in-chanur-village-gave-many-information-distributed-plants39
39live-and-live-organization-organized-camp-in-chanur-village-gave-many-information-distributed-plants39

‘जियो और जीने दो संस्था ने चनूर गांव में शिविर आयोजित दी कई जानकारियां, वितरित किए पौधे‘

उधमपुर, 22 फरवरी(हि.स.)। गैर सरकारी संगठन ‘जियो और जीने दो‘ के प्रधान तारिक शाह और सदस्यों द्वारा क्रिमची क्षेत्र के चनूर गांव में एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम उपस्थित लोगांे को कई महत्वपूर्ण विषयों के साथ पर्यावरण से जुड़े कई पहलुओं की जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरांत संगठन द्वारा तमाम उपस्थित लोगों में पौधे बांट कर और पौधाकरण द्वारा पर्यावरण बचाने की दिशा में कदम बढाया गया। इस अवसर पर प्रधान तारिक शाह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके संगठन ‘जियो और जीने दो‘ द्वारा सरकारी मिडिल स्कूल चनूर और कई जगह पर विभिन्न जानकारियां प्रदान के साथ-साथ पौधरोपण का कार्य सम्पन्न किया गया। उन्होंने कहा कि आज लोगांे को पर्यावरण से जोड़ने का प्रयास किया गया और इससे जुड़ी जानकारी दी गई। शाह का कहना था कि पेड़ पौधे हमारे जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। सड़कांे के निर्माण के चलते बड़ी संख्या में पेड़ काटे जा रहे हैं जोकि एक चिंता का विषय है। वहीं उनकी भरपाई करने के लिए पेड़ लगाए भी जाने आवश्यक हैं। पेड़ ना सिर्फ साफ हवा का साधन हैं बल्कि कई औषधियों का स्रोत हैं। पेड़ लगाना आज के माहौल की पहली जरूरत है। तमाम लोगों समझाया गया कि बीमारियों से बचाव के लिए अपने माहौल को स्वच्छ रखें। इसके साथ वहां मौजूद लोगों में पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रधान तारिक शाह के साथ सदस्य नीना कौल, संतोष कुमारी, एजाज, चनूर गांव के सरपंच हंस राज, पंच के साथ स्थानीय लोग उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in