39live-and-let-live39-organized-a-plantation-drive-at-little-flower-convent-school-udhampur
39live-and-let-live39-organized-a-plantation-drive-at-little-flower-convent-school-udhampur

‘जियो और जीने दो‘ संस्था ने लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल उधमपुर में पौधारोपण अभियान चलाया

उधमपुर, 8 जून (हि.स.)। गैर सरकारी संगठन ‘जियो और जीने दो‘ द्वारा लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल उधमपुर में एक पौधारोपण अभियान चलाया, जिसके अंतर्गत चिनार वृक्ष के साथ कई प्रजातियों के वृक्ष लगाए गए। इस अवसर पर फादर रॉबर्ट येशुदीप संधु के साथ जॉन विल्सन, डिंपल सोतरा, एसिस्टर मैरी, मैरी मैथ्यू, वाइस प्रिंसिपल लिटिल फ्लावर के साथ संगठन की कार्यक्रम संचालक नीना कौल, राजेश खजूरिया, रुबी, साहिल शेख सहित अन्य शामिल थे। इस अवसर पर बोलते हुए फादर रॉबर्ट यीशूदीप संधु ने बताया कि संगठन पिछले कई वर्षो से पर्यावरण और इंसानियत के लिए प्रयासरत है। पेड़ों के संरक्षण के लिए सराहनीय काम कर रहा है। तमाम लोगांे से भी हम अपील करते हैं कि पर्यावरण से जुड़ें, पौधाकरण करें और अपने वातावरण और धरती को हरा-भरा करे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संगठन के प्रधान तारिक शाह ने बताया कि हमारे संगठन द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरा महीना पौधारोपण और पर्यावरण से जुड़े अन्य काम किए जा रहे हैं। इसी के चलते संगठन ने आज लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल में पौधकरण अभियान चलाया गया। आज के पौधारोपण का मकसद समाज में यही संदेश देना है कि निर्माण कार्य या विकास के चलते हो रही पेड़ों की अनावश्यक कटाई हो रही है, जिसकी भरपाई पेड़ लगाकर ही की जा सकती है। उन्होंने तमाम लोगों से अपील करते हुए कहा कि कहीं भी पेड़ो की कटाई होती देखें तो अवश्य उसके लिए आवाज उठाएं और एक पेड़ की कटाई के बदले दो पेड़ लगाएं। तभी नुकसान की भरपाई होगी। पिछले साल भी हमने एक लाख से अधिक पेड़ लगाए और इस वर्ष भी ऐसा ही प्रयास है। हर वर्ष जंगल में आग लगने से काफी नुकसान होता है। जंगल शुद्ध हवा के स्रोत होने के साथ के साथ विभिन्न जीव जंतुओं का बसेरा हैं। इसके साथ हमारी फॉरेस्ट विभाग से अपील हैं कि जंगलों में फलों के पेड़ लगाए जाए जोकि वहां खत्म हो रहे हैं। इससे वन्य प्राणी शहरों की तरफ रुख कर रहे हैं। हमने जंगल और पेड़ खत्म कर दिए हैं और ऐसे में जीव जंतुओं के घर तबाह हो रहे हैं। पर्यावरण के संरक्षण के लिए पेड़ लगाना सबसे उत्तम काम है। वहीं उन्होंने फादर रॉबर्ट येशुदीप संधु और लिटिल फ्लावर स्कूल प्रशासन का बेहद शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने पौधारोपण कार्य को सम्पन्न करवाया। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान फोटो सहित, 8जेएएमएच यूडीएच 2,3 स्कूल को पौधे सौंपते हुए तारिक शाह व स्कूल में पौधे रोपित करते स्कूल प्रबंधन व जियो और जीने दो के सदस्य। ---------

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in