39dalsa-secretary-talks-to-jail-inmates-online-and-listens-to-their-problems39
39dalsa-secretary-talks-to-jail-inmates-online-and-listens-to-their-problems39

‘डालसा सचिव ने जेल कैदियों से आनलाइन वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना‘

13/05/2021 उधमपुर, 13 मई (हि.स.)। जम्मू कश्मीर कानूनी सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशन एवं जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन बाईपी ब्राउनी के मार्गदर्शन में जिला लीगल सर्बिसिस अथारिटी की सचिव न्यायधीश श्रीमति रजनी शर्मा द्वारा उधमपुर के जेल कैदियों से आनलाइन वार्तालाप की गई तथा उन्हंे इस कोविड महामारी के कारण आ रही समस्याओं पर जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर उन्होंने अंडर ट्रायल कैदियों की समस्याओं जो उनको तथा उनके परिजनों को इस कोविड महामारी के कारण पेश आ रही है। इस दौरान उन्होंने सभी कैदियों चाहे वो विदेशी कैदी हों उनके साथ बात करने की कोशिश की ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। इस दौरान विदेशी कैदियों ने बताया कि उनको कोरोना महामारी के कारण अपने परिजनों से सम्पर्क करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां जो मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं उनसे वह संतुष्ट हैं। उन्होंने अन्य अंडर ट्रायल व सजा पाने वाले कैदियों से भी बातचीत की तथा उनका व उनके परिवार का हालचाल जाना। उन्होंने वर्तमान वातावरण को देखते हुए कुछ सहायता करने की अपील की। वहीं सचिव ने पैनल वकीलों को निर्देश दिया कैदियों को अपने परिवारों के साथ सम्पर्क स्थापित करने में उनकी सहायता की जाए। उन्होंने जेल अधिकारियों से कोरेाना दिशा निर्देशों का पालन करने तथा कैदियों को बचाने के लिए स्वच्छता के मानक को बनाए रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर पवन गुप्ता एडवोकेट व संजीत कुमार एडवोकेट भी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in