हिमाचल प्रदेश : भूकंप के झटके से हिला बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश : भूकंप के झटके से हिला बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश : भूकंप के झटके से हिला बिलासपुर

शिमला, 24 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया। आज बिलासपुर में 3.2 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस हाेने पर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर आ गए। भूकंप का केंद बिलासपुर जिले में जमीन से पांच किलोमीटर गहराई में था। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि बिलासपुर में सुबह 10:34 बजे भूकंप का झटका कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि यह कम तीव्रता का भूकंप था और बिलासपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों में अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। इससे पहले शुक्रवार को भी राज्य के चंबा जिले में 2.7 की तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था। बीते 9 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति में 3.3 तथा 19 सितम्बर को कांगड़ा और उसके आसपास के इलाकों में 2.8 की तीव्रता का भूकंप आया था। उल्लेखनीय है कि भूकंप की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश संवेदनशील जोन 4 व 5 में शामिल है। बीते कई वर्ष से हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। शिमला, मंडी और चम्बा जिले भूकम्प की दृष्टि से अतिसंवेदनशील ज़ोन में शामिल हैं। साल 1905 में कांगड़ा जिला में आये विनाशकारी भूकम्प में 10 हज़ार से अधिक लोग मारे गए थे। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in