हिमाचल कांग्रेस ने किया जिला व विस प्रभारियों में आंशिक फेरबदल
हिमाचल कांग्रेस ने किया जिला व विस प्रभारियों में आंशिक फेरबदल

हिमाचल कांग्रेस ने किया जिला व विस प्रभारियों में आंशिक फेरबदल

शिमला, 25 नवम्बर (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हाल ही में नियुक्त जिला प्रभारियों व विधानसभा प्रभारियों व प्रदेश कांग्रेस के विभागों के प्रभारियों के कार्यभार में आंशिक फेरबदल किया है। कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने बुधवार को संशोधित अधिसूचना जारी कर दी। अब प्रदेश कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा को हमीरपुर जिला व विक्रम शर्मा डिक्की को जिला कांगड़ा के नूरपुर जोन का कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह अब कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र का प्रभार राजेन्द्र वर्मा, आनी का राजकुमारी सोनी, नूरपुर का संजीव कुठीयाला, फतेपुर का मदन चौधरी, जसवां परागपुर का राजकुमार अग्रवाल, भटियात का बलबिंदर बबलू व अर्की विधानसभा क्षेत्र का अधिवक्ता प्रदीप वर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के अनुसार अब इंटक का प्रभार साजिद अली, अनुसूचित जाति का निर्मला चौहान, राजीव गांधी पंचायती राज का विमला चौहान व हमिंद्र ठाकुर, अल्पसंख्यक विभाग आशिक मोहम्मद, किसान खेत मजदूर कांग्रेस सुधीर आजाद व कांग्रेस व्यापार विभाग का जिम्मा आनंद कौशल को सौंपा गया है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in