हिमाचल कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के 13 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्ष घोषित
हिमाचल कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के 13 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्ष घोषित

हिमाचल कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के 13 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्ष घोषित

शिमला, 17 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस इकाई ने अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने हिमाचल प्रदेश के सभी 13 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष यादविंदर गोमा ने शनिवार को बताया कि शिमला ग्रामीण का भूपेंद्र कौशल, शिमला में शहरी मनु भाटिया, किन्नौर में रोशन लाल नेगी, सिरमौर में हरि दास बनॉल्टा, सोलन में रवींद्र कुमार बंसल, बिलासपुर में रमेश चंद कौंडल, हमीरपुर में होशियार सिंह, कांगड़ा में संजय भाटिया, चम्बा में जितेंद्र सूर्या, मंडी में नरेश चौहान, कुल्लू में बुद्धि सिंह, लाहुल स्पीति में कर्मवीर और ऊना में रवि कांत बस्सी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। गोमा ने इन नियुक्तियों के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नितिन राउत, राष्ट्रीय समन्वयक प्रमोद कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानीं जाएंगी। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in