सांसद रामस्वरूप शर्मा बोले, नगर निगम बनने से निखरेगा छोटीकाशी का स्वरूप, मुख्यमंत्री का फैसला ऐतिहासिक
सांसद रामस्वरूप शर्मा बोले, नगर निगम बनने से निखरेगा छोटीकाशी का स्वरूप, मुख्यमंत्री का फैसला ऐतिहासिक

सांसद रामस्वरूप शर्मा बोले, नगर निगम बनने से निखरेगा छोटीकाशी का स्वरूप, मुख्यमंत्री का फैसला ऐतिहासिक

मंडी, 28 अक्टूबर (हि. स.)। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि मंडी की नगर परिषद को स्तरोन्नत कर नगर निगम बनने से छोटीकाशी का स्वरूप ही बदल जाएगा। वे यहां बुधवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। शर्मा ने कहा कि नगर परिषद मंडी, सोलन और पालमपुर को नगर निगम का दर्जा देने का फैसला ऐतिहासिक है। मंडी को नगर निगम बनाने की मांग वर्षों से मंडीवासी कर रहे थे, जिसे अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुरा किया है। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का दृढ़विश्वास और इच्छाशक्ति का परिणाम है कि निरंतर बढ़ते नगरों का विकास सुनिश्चित करने के लिए उन्हें नगर निगम के दायरे में लाया जाना जरूरी था। शर्मा ने कहा कि शिक्षा, रोजगार व कारोबार के लिए गांवों से लोगों को शहरों की ओर आना बढ़ा है। नगर निगम बनने से अब मंडी, सोलन और पालमपुर का सुनिश्चित विकास होगा। लोगों को सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नगरों को व्यवस्थित बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह फैसला अपने आपमें महत्वपूर्ण व राहत देने वाला है। जिसमें नए शमिल क्षेत्रों में तीन साल तक लोगों को तीन साल तक किसी भी तरह के टैक्स नहीं देने पड़ेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में भी सरकार ने शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरू की है। इसके अलावा शहरी विकास व स्मार्ट सिटी का भी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मंडी शहर व संबंधित क्षेत्रों की जनता यह चाहती थी कि मंडी नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा मिले, लेकिन स्थानीय विधायक इसका विरोध करते रहे। उन्होंने कहा कि 62 साल तक मंडी के लिए कुछ नहीं किया। मगर अब मुख्यमंत्री मंडी के लिए कुछ करना चाहते हैं तो विधायक ने उनका सहयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब मंडी को नगर निगम बनाने के बाद स्मार्ट सिटी बनाने के लिए मुख्यमंत्री के सहयोग से प्रयास किए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/मुरारी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in