संस्कृति के संवर्धन में लोक गीतों की अहम भूमिका: जयराम ठाकुर
संस्कृति के संवर्धन में लोक गीतों की अहम भूमिका: जयराम ठाकुर

संस्कृति के संवर्धन में लोक गीतों की अहम भूमिका: जयराम ठाकुर

शिमला, 21 सितम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार को महादेव स्टूडियो द्वारा तैयार किए गए गीत ‘बांकी लगदी’ को जारी किया। इस गीत को प्रसिद्ध पहाड़ी लोक गायक नरेश भारद्वाज और चारू शर्मा ने गाया है। इस गीत में युवराज भारद्वाज, प्रितिका चौहान और रितु वर्मा शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने गायकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के गीत प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संवर्धन में सहायक सिद्ध होते हैं। जय राम ठाकुर ने इलैक्ट्राॅनिक मीडिया के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के छोटे स्थानों को उजागर करने के लिए महादेव स्टूडियो तथा वाओ हिमाचल टीम की सराहना की। इस अवसर पर निदेशक पंकज शर्मा, एंकर एवं स्क्रिप्ट राइटर नितिका शर्मा और महिमा दत्त और सेनेमेटोग्राफर राजेश कुमार भी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in