वन मंत्री नेे जाईका परियोजना के त्रैमासिक न्यूजलैटर का विमोचन किया
वन मंत्री नेे जाईका परियोजना के त्रैमासिक न्यूजलैटर का विमोचन किया

वन मंत्री नेे जाईका परियोजना के त्रैमासिक न्यूजलैटर का विमोचन किया

शिमला, 10 नवम्बर (हि. स.)। वन, युवा सेवाएं एवं खेल मन्त्री राकेश पठाानिया ने मंगलवार को जापान सहयोग एजेंसी जाईका वित्तपोषित हिमाचल प्रदेश वन पारिस्थितिकी तंत्र प्रबन्धन और आजीविका सुधार परियोजना के तीसरे त्रैमासिक संवाद पत्र (न्यूज़लैटर) का विमोचन किया। इस त्रैमासिक पत्र के माध्यम से परियोजना के तहत चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी सांझा की जाती है। इस अवसर पर वन मन्त्री ने कहा कि यह वन विभाग में जाईका की पहली वित्तपोषित वानिकी परियोजना है। इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय लोगों की आजीविका के संसाधन बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह परियोजना हिमाचल प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह त्रैमासिक संवाद पत्र परियोजना में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने का एक बहुत अच्छा प्रयास है। इस अवसर पर मुख्य अरण्यपाल एवं मुख्य परियोजना निदेशक, जाईका नागेश कुमार गुलेरिया ने बताया कि इस त्रैमासिक पत्र में जाईका परियोजना के तहत वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान किए जा रहे कार्यों व आगामी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाती है। इस न्यूज़लैटर की प्रतिलिपियां भारत सरकार, जाईका इण्डिया के साथ-साथ वन विभाग के उच्च अधिकारियों, जाईका परियोजना के अन्तर्गत कार्य कर रही 460 वन विकास समितियों, 61 वन परिक्षेत्रों, 18 वन मण्डलों, 7 वन वृतों एवं सम्बन्धित अन्य विभागों को जानकारी हेतु वितरित की जा रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in