लाहौल स्पीति में हैं पर्यटन की आपार संभावनाएं : राज्यपाल
लाहौल स्पीति में हैं पर्यटन की आपार संभावनाएं : राज्यपाल

लाहौल स्पीति में हैं पर्यटन की आपार संभावनाएं : राज्यपाल

कुल्लू, 10 नवम्बर (हि.स.)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को अपने लाहौल दौरे के दौरान केलांग में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की और क्षेत्र में विकास योजनाओं की जानकारी ली। बैठक में राज्यपाल दत्तात्रेय ने कहा कि लाहौल-स्पीति का बातावरण बहुत शान्त है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। साथ ही उन्होंने कि यहां पर कौशल विकास, ग्राम विकास, टूरिस्ट गाइड, जैव-विविधता आदि के क्षेत्रों की जानकारी ली और इन क्षत्रों पर विशेष रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनजातीय जिले लाहौल स्पीति की समृद्ध संस्कृति व प्राचीन धरोहर को सजोये रखने व संरक्षण के लिये प्रयास किया जाना चाहिए, साथ ही जंगली जड़ी बूटियों से इलाके के लोगों की आर्थिकी बढ़ाने का प्रयास किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि पहले रोहतांग दर्रा बन्द होने के कारण लाहौल स्पीति का शेष भारत का 5 से 6 माह के लिए संपर्क कट जाता था। अब अटल टनल रोहतांग के खुल जाने से यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं बढ़ गयी हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए यहां की परंपरागत शैली के मकान व यहां की परंपरागत व्यंजन बनाने चाहिए। साथ राज्यपाल ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की भी अपील ताकि प्राकृतिक खेती के उत्पादों से जनजातीय क्षेत्र के लोगो की आमदनी बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि ज़िले के विकास में प्रजामण्डल के साथ सेवानृवित्त लोगों के सहयोग से ही सम्भव है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देने व लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए ठोस नीति बनाई जाए साथ ही स्वरोजगार उन्मुख योजनाओं को बढ़ावा दिया जाए। इससे पूर्व मंगलवार को जिला प्रशासन ने राज्यपाल का परपरागत ढंग से स्वागत किया। उपायुक्त पंकज राय ने ज़िले की मशहूर थंका पेंटिंग उन्हें भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने अटल टनल रोहतांग व बर्फबारी का भी आनन्द उठाया है। हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in