राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय प्रणव मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय प्रणव मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय प्रणव मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला, 31 अगस्त (हि. स.)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि वह भारतीय राजनीति के युग पुरूष थे। पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर वह सभी में मान्य थे। एक दूरदृष्टा, आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ, इतिहास के अच्छे जानकार, संविधान के संरक्षक के रूप में वह महान व्यक्तित्व थे। उनका जाना राजनीति के एक युग का अंत है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश को विभिन्न पदों पर रहकर उनके द्वारा दी गई सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। राज्यपाल ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in