राजकीय सम्मान के साथ हुआ रामनाथ शर्मा का अंतिम संस्कार
राजकीय सम्मान के साथ हुआ रामनाथ शर्मा का अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ हुआ रामनाथ शर्मा का अंतिम संस्कार

ऊना, 16 सितम्बर (हि.स.)। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव बरनोह में अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत रामनाथ शर्मा के पार्थिव शरीर को उनके पुत्र विपन शर्मा ने मुखाग्नि दी। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा को श्रद्धांजलि दी और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। कंवर ने शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदनाएं प्रकट की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं, छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भी पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पंडित शर्मा की अंतिम यात्रा में परिवार के सदस्यों के उनके समर्थक उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in