मैहला में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

मैहला में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
मैहला में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

चंबा, 21 नवम्बर (हि.स)। हिमगिरि कल्याण आश्रम की ओर से मैहला में भगवान बिरसा मुंडा का जन्मोत्सव जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर हिमगिरि कल्याण आश्रम प्रांत अध्यक्ष एलआर ठाकुर ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किन परिस्थितियों में अपने धर्म को न छोड़ते हुए अपने जनजातीय लोगों को इकट्ठा करते हुए अपनी आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। प्रांत अध्यक्ष ने आजकल की युवा पीढ़ी से बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव ठाकुर ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम में मनोज, संजय, बालक, संजीव, हेमराज, संदीप कुमार, संजीवन, छवि, गौरव और काफी तादाद में महिलाओं ने हिस्सा लिया। हिन्दुस्थान समाचार/सोमी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in