मंडी पुलिस ने बेसहारा वृद्धा को वृद्धाश्रम पहुंचाया
मंडी पुलिस ने बेसहारा वृद्धा को वृद्धाश्रम पहुंचाया

मंडी पुलिस ने बेसहारा वृद्धा को वृद्धाश्रम पहुंचाया

मंडी, 4 सितंबर (हि. स.)। मंडी पुलिस ने बेसहारा वृद्ध महिला को भंगरोटू स्थित वृद्धाश्रम पहुंचाया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बीती रात मुख्य आरक्षी मंडी शहर में गस्त शहर में था। इस दौरान सेरी मंच पर करीब साढ़े बारह बजे अकेली बैठी हुई थी। जिसको पुलिस द्वारा पूछा गया कि वह यहां क्यों बैठी है। इस पर महिला ने बताया कि उसका नाम कमला देवी पत्नी स्वर्गीय तरसेम लाल गांव हैववाल डाकघर तहसील व जिला लुधियाना पंजाब है। इस 70 वर्षीय महिला ने बताया कि हिमाचल में करीब 30-35 सालों से अपने पति के साथ रह रही थी। उसका पति पॉलिटेक्निकल कॉलेज सुंदरनगर में बतोर लैब सहायक के पद पर कार्यरत था। जिसकी मृत्यु करीब 19 साल पहले हो चुकी है। इसके दो लडक़े व एक लडक़ी है, जो कि मंडी में ही रहते हैं। उसने बताया कि उसके दोनों लडक़े जो कि शराबी किस्म के व्यक्ति हैं । वे रोजाना शराब पीकर इधर-उधर घूमते रहते हैं। वे अपनी माता का पालन पोषण नहीं करते हैं। पुलिस ने इसकी बेटी को भी रात को फोन किया तो उसने बताया कि मैं अलग रहती हूं। उसने यह भी बताया कि उसकी अपनी माता के साथ कोई बातचीत नहीं है। इसके बाद महिला के बेटों से भी संपर्क करने की कोशिश की। मगर उनका कोई पता नहीं चला वे कहां रहते हैं। इस पर पुलिस ने वृद्धाश्रम बल्ह वैली कल्याण सभा भंगरोटू जिला मंडी के सचिव दिनेश कुमार से संपर्क किया, तो उन्होंने वृद्ध महिला को भंगरोटू वल्ह वैली कल्याण सभा में लाने की बात कही। इसके बाद वृद्ध महिला कमला देवी को अपनी निजी गाड़ी में बिठा कर भंगरोटू में ले जाया गया। वहां पर चौकीदार सीताराम के पास एक पत्र लिखकर हैंड ओवर किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/मुरारी/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in