भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में मिशन-2022 को लेकर किया मंथन
भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में मिशन-2022 को लेकर किया मंथन

भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में मिशन-2022 को लेकर किया मंथन

धर्मशाला, 13 अक्टूबर (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा की संगठनात्मक बैठक यहां मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्वनी गिल ने की। बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रभारी राजकुमार ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। उन्होंने संगठन कार्यकर्ताओं के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने पर चिंतन किया। बैठक में वन एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री राकेश पठानिया और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशाल नेहरिया भी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक नेहरिया ने मोर्चा की कार्यप्रणाली को सराहा और भविष्य में मोर्चा के लोगों को किसी प्रकार की कोई कमी न रहे इस पर भी अपनी बात रखी। मंत्री पठानिया ने एससी मोर्चा को सशक्त करने के लिए टिप्स दिए और मोर्चा के जिलाध्यक्ष को सभी लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ने के निर्देश दिए। उन्होंने मोर्चा को भाजपा की रीढ़ की हड्डी बताते हुए मोर्चा का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मोर्चा के पार्टी के योगदान को देखते हुए इससे जुड़े लोगों को देश और प्रदेश के कई संवैधानिक पदों पर काम करने का मौका दिया है। हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in