बेसहारा गौवंश से मुक्त होंगी हिमाचल की सड़कें : कंवर

बेसहारा गौवंश से मुक्त होंगी हिमाचल की सड़कें : कंवर
बेसहारा गौवंश से मुक्त होंगी हिमाचल की सड़कें : कंवर

ऊना, 16 अगस्त(हि.स.)। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बड़ूही में नवनिर्मित गौशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गौशाला का निर्माण लगभग 18 लाख रुपए की राशि से किया गया है तथा यहां पर लगभग 80 बेसहारा पशुओं को रखने की सुविधा होगी। उन्होंने गौ सेवकों के ठहरने की व्यवस्था बनाने को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने बडूही में खेल मैदान बनाने के साथ.साथ पंचवटी योजना के तहत एक पार्क बनाने का ऐलान किया है। जहां पर बुजुर्गों के लिए वॉकिंग ट्रैक तथा बच्चों के लिए झूले इत्यादि का प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने गौशाला तक सड़क को बेहतर बनाने के लिए हर संभव मदद का वादा किया। कृषि मंत्री ने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में एक फीड मिल का शुभारंभ जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ूही के बाद टकारला में भी गौशाला बनाने की तैयारी हैए जिसका भूमि पूजन जल्द होगा। कंवर ने कहा कि इसके अलावा तीन गौशालाओं का शुभारंभ अगले महीने किया जाएगा। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने डेढ़ वर्ष में सड़कों को पशु मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राज्य के 11 जिलों में गौ अभ्यारण्य स्थापित किए जा रहे हैं। थाना कलां में 320 कनाल भूमि में बनाए जा रहे गौ अभ्यारण्य के पहले चरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य चार गौ अभ्यारण्यों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और उम्मीद है कि जल्द ही इन्हें क्रियाशील कर दिया जाएगाए जिससे सड़क पर बेसहारा गौवंश की समस्या समाप्त करने में मदद मिलेगी। कृषि मंत्री ने कहा कि देसी गाय का वैज्ञानिक आधार हैए इसीलिए गाय को माता कहा जाता है। देसी गाय प्राकृतिक खेती का भी आधार है और देसी गाय के गोबर से भूमि की उर्वरक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/विकास/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in