पुलिस की विशेष जांच टीम बनाकर गुड़िया के परिजनों को न्याय दिलाए सरकार: शान्ता कुमार
पुलिस की विशेष जांच टीम बनाकर गुड़िया के परिजनों को न्याय दिलाए सरकार: शान्ता कुमार

पुलिस की विशेष जांच टीम बनाकर गुड़िया के परिजनों को न्याय दिलाए सरकार: शान्ता कुमार

पालमपुर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने कहा है कि दिल्ली में निर्भया और हिमाचल के कोटखाई में गुड़िया शर्मनाक काण्ड के बाद पूरे भारत में बेटियों के साथ अत्याचार और शोषण बढ़ता जा रहा है। पूरे देश के लिए इससे अधिक शर्म की और कोई बात नहीं हो सकती। गुड़िया का पूरा परिवार विवश होकर अदालतों के चक्कर लगा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि गुड़िया के पूरे परिवार के दिल की पीड़ा को समझ कर एक बार न्याय दिलवाने का प्रयत्न सरकार अवश्य करे, भले ही सीबीआई भी खाली हाथ लौट गई थी। परन्तु अनुमान यह है कि पुलिस के बड़े अधिकारियों ने किसी बड़े नेता के कहने पर सबूतों को इतने वैज्ञानिक तरीके से समाप्त किया कि सीबीआई को भी कुछ हाथ नहीं लगा। परन्तु अपराध विज्ञान का यह सिद्धान्त है कि हर अपराध अपने पीछे कोई निशानी अवश्य छोड़ता है। तलाश करने वाला चाहिये। शान्ता कुमार ने कहा कि पूरा परिवार और गांव के लोग बड़े विश्वास के साथ यह कह रहे है कि गुड़िया के असली अपराधी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि एक बार उन सब कथित अपराधियों को पकड़ कर सभी संभव सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करे। उस परिवार को न्याय दिलवाना भी आवश्यक है और उतना ही अधिक आवश्यक यह भी है कि उन्हें यह भरोसा हो जाए कि उनकी अपनी प्रदेश सरकार ने सभी संभव प्रयत्न कर किए। उन्होंने सुझाव दिया है कि सरकार अत्यन्त योग्य ईमानदार कुछ अवकाश प्राप्त और कुछ वर्तमान पुलिस अधिकारियों की एक विषेश जांच समिति का गठन करके और उस परिवार को न्याय दिलवाये। शान्ता कुमार ने गुड़िया परिवार को विश्वास दिलाया कि पूरे हिमाचल की जनता उनके साथ है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in